Breaking News
पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप   | गजानन के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल-बुद्धि का आशीर्वाद   | दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान, 9 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन   | रटौल में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार   | अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार   | दशलक्षण महापर्व पर तप धर्म का संदेश, कर्मों की शुद्धि के लिए तप को बताया सर्वहितकारी   | सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित   | जनता वैदिक कॉलेज में होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबले, देशभर की आठ विश्वविद्यालयी टीमें दिखाएंगी दमखम   | मोदी के 25 वर्षों की सेवा को ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में दिखाया जाएगा, भव्य नाट्य मंचन की तैयारी : नीरज शर्मा   | घेवर-बालूशाही के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी, नया उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने का मौका   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

सुन्हैड़ा की बेटी कोमल पंवार बनीं मोदीनगर की एसडीएम

1784978672_1.jpg


खेकड़ा, 25 जुलाई 2026 (यूटीएन)। जनपद के सुन्हैड़ा गांव की बेटी कोमल पंवार ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की नई इबारत लिखी है। शिक्षिका से नायब तहसीलदार और अब एसडीएम तक का सफर तय कर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि सुन्हैड़ा गांव और पूरे खेकड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को उन्होंने गाजियाबाद जनपद की मोदीनगर में उपजिलाधिकारी पद का कार्यभार संभाल लिया।

कोमल पंवार की सफलता की कहानी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली कोमल के पिता नरेंद्र सिंह पंवार दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं, जबकि मां सुमन पंवार गृहिणी हैं। कोमल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और उच्च शिक्षा भी दिल्ली में ही पूरी की। कोमल पंवार का सपना शिक्षक बनने का था। उन्होंने शिक्षक के रूप में कार्य भी किया, लेकिन पिता नरेंद्र सिंह पंवार की इच्छा थी कि, बेटी प्रशासनिक अधिकारी बने। 

पिता के सपने को अपना लक्ष्य बनाकर कोमल ने शिक्षक की नौकरी छोड़ प्रशासनिक सेवा की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने नायब तहसीलदार का पद हासिल किया और अब एसडीएम बनकर प्रशासनिक सेवा में नई जिम्मेदारी संभाली है। कोमल पंवार का लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस अधिकारी बनना है। उनकी इस उपलब्धि से सुन्हैड़ा गांव समेत पूरे खेकड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कोमल ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ