Breaking News
पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप   | गजानन के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल-बुद्धि का आशीर्वाद   | दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान, 9 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन   | रटौल में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार   | अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार   | दशलक्षण महापर्व पर तप धर्म का संदेश, कर्मों की शुद्धि के लिए तप को बताया सर्वहितकारी   | सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित   | जनता वैदिक कॉलेज में होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबले, देशभर की आठ विश्वविद्यालयी टीमें दिखाएंगी दमखम   | मोदी के 25 वर्षों की सेवा को ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में दिखाया जाएगा, भव्य नाट्य मंचन की तैयारी : नीरज शर्मा   | घेवर-बालूशाही के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी, नया उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने का मौका   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

रटौल में जल्द बनेगा राजकीय इंटर कॉलेज और बारात घर

1784978879_1.jpg


खेकड़ा, 25 जुलाई 2026 (यूटीएन)। रटौल कस्बे के विकास को लेकर बड़ी पहल शुरू हो गई है। कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज, सामुदायिक भवन, लाइब्रेरी, पार्क, बारातघर समेत कई विकास कार्यों के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। शासन ने प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी और नगर पंचायत से रिपोर्ट मांगी है। राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण की सूचना से कस्बेवासियों में खुशी का माहौल है।

रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर चौधरी ने पिछले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कस्बे के विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा था। इसमें रटौल में राजकीय इंटर कॉलेज, लाइब्रेरी, मैरिज होम, पंचायत घर और सब्जी मंडी समेत विभिन्न विकास कार्य कराने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नगर विकास विभाग, लखनऊ ने बागपत जिलाधिकारी और रटौल नगर पंचायत से प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। 

नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने बताया कि, नगर विकास विभाग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार रटौल में राजकीय इंटर कॉलेज समेत अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज की मांग पूरी होने की उम्मीद से कस्बेवासियों में खासा उत्साह है। लोगों का कहना है कि कॉलेज बनने से रटौल और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ