Breaking News
पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप   | गजानन के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल-बुद्धि का आशीर्वाद   | दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान, 9 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन   | रटौल में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार   | अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार   | दशलक्षण महापर्व पर तप धर्म का संदेश, कर्मों की शुद्धि के लिए तप को बताया सर्वहितकारी   | सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित   | जनता वैदिक कॉलेज में होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबले, देशभर की आठ विश्वविद्यालयी टीमें दिखाएंगी दमखम   | मोदी के 25 वर्षों की सेवा को ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में दिखाया जाएगा, भव्य नाट्य मंचन की तैयारी : नीरज शर्मा   | घेवर-बालूशाही के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी, नया उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने का मौका   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर खेकड़ा में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश

1784978404_1.jpg


खेकड़ा, 25 जुलाई 2026 (यूटीएन)। आजाद हिंद फौज की वीरांगना नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर 26 जुलाई को उनके पैतृक कस्बे खेकड़ा में भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम नीरा आर्य स्मारक एवं पुस्तकालय में सुबह 10 बजे हवन के साथ शुरू होगा, इसके बाद 11 बजे नीरा आर्य और कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

समारोह में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित भी किया जाएगा । वहीं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भी नमन किया जाएगा। 

कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ राघवेंद्र चौधरी (स्वतंत्रता सेनानी मुरारी लाल के वंशज) ने बताया कि, स्मारक का निर्माण लेखिका मधु धामा और उनके पति तेजपाल धामा ने कराया है, जिसका संचालन हरबीर कर रहे हैं। आयोजन में खास तौर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रहे 102 वर्षीय आर माधवन, नेताजी की वंशज राजश्री चौधरी, क्रांतिकारी सुखदेव के वंशज अनुज थापर और नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम धामा की उपस्थिति विशेष आकर्षण रहेगी। 

शुक्रवार को डा. रणजीत सिंह मैमोरियल क्लीनिक में हुई तैयारी बैठक में संयोजक डॉ हरपाल सिंह जटराणा, रालोद नेता डा जगपाल सिंह तेवतिया, मनोज जैन, 360 चौधरी नरेश शर्मा, इकबाल कवि, देवेंद्र भगत, नेपाल सिंह, अमित धामा, एड हर्ष शर्मा सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ