Breaking News
पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप   | गजानन के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल-बुद्धि का आशीर्वाद   | दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान, 9 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन   | रटौल में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार   | अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार   | दशलक्षण महापर्व पर तप धर्म का संदेश, कर्मों की शुद्धि के लिए तप को बताया सर्वहितकारी   | सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित   | जनता वैदिक कॉलेज में होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबले, देशभर की आठ विश्वविद्यालयी टीमें दिखाएंगी दमखम   | मोदी के 25 वर्षों की सेवा को ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में दिखाया जाएगा, भव्य नाट्य मंचन की तैयारी : नीरज शर्मा   | घेवर-बालूशाही के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी, नया उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने का मौका   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मंगल कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ साधनामय वर्षायोग

1785074465_1.jpg


खेकड़ा,26 जुलाई 2026 (यूटीएन)। डूंडाहैड़ा क्षेत्र स्थित आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला रविवार को भक्ति और साधना के रंग में रंग गई। यहां साधनामय वर्षायोग के शुभारंभ पर मंगल कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। जैन संतों के सानिध्य में हुए धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ उठाया।

कार्यक्रम का आयोजन आचार्य वसुनंदी मुनिराज के पावन आशीर्वाद से किया गया। समारोह में मुनि नमिसागर महाराज, ऐलक विज्ञानसागर महाराज और क्षुल्लक पूर्णानंद महाराज के वर्षायोग साधना कार्यक्रम के लिए पूरे विधि-विधान के साथ मंगल कलश स्थापित किए गए। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरा गौशाला परिसर धर्ममय हो गया। श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही वर्षायोग के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, वर्षायोग के दौरान साधु-संत एक ही स्थान पर रहकर साधना, स्वाध्याय और धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कार और संयम का संदेश देंगे। 

संतों की साधना से मिलेगी धर्म और संस्कारों की प्रेरणा

वर्षायोग के दौरान आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला परिसर में विभिन्न धार्मिक गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने कहा कि, संतों का सानिध्य समाज के लिए सौभाग्य का अवसर है। संतों की साधना और प्रवचनों से युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कार और संयम की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ