Breaking News
पड़ोसी तीन युवकों पर भाई-बहन को पीटकर घायल करने का आरोप   | गजानन के धूम्रकेतु स्वरूप की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगा बल-बुद्धि का आशीर्वाद   | दीपक शर्मा बने धार्मिक रामलीला कमेटी के प्रधान, 9 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन   | रटौल में रोटी पर थूककर बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार   | अतिरिक्त हल्के के बस्ते जमा कर लेखपालों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार   | दशलक्षण महापर्व पर तप धर्म का संदेश, कर्मों की शुद्धि के लिए तप को बताया सर्वहितकारी   | सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित   | जनता वैदिक कॉलेज में होंगे कबड्डी के रोमांचक मुकाबले, देशभर की आठ विश्वविद्यालयी टीमें दिखाएंगी दमखम   | मोदी के 25 वर्षों की सेवा को ‘नमो सेवा अनकही कहानी’ में दिखाया जाएगा, भव्य नाट्य मंचन की तैयारी : नीरज शर्मा   | घेवर-बालूशाही के लिए मिलेगी 33 लाख तक की सब्सिडी, नया उद्योग लगाने और कारोबार बढ़ाने का मौका   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

जैनाचार्य श्री आर्जव सागर महामुनिराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश

1785415414_1.jpg


बडौत, 30 जुलाई 2026 (यूटीएन)। आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के सुशिष्य, आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज ने ससंघ आज नगर में मंगल प्रवेश किया।आचार्य संघ की मंगल प्रवेश यात्रा श्री मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर,दिल्ली रोड से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर मंडी पहुंची।रास्ते में जगह जगह जैन श्रद्धालुओं एवं जैन संस्थाओं ने आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया एवं आरती उतारी। वहीं भारी संख्या में जैन श्रद्धालु महावीर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

अजितनाथ सभागार में श्री अजितनाथ मंदिर कमेटी के नेतृत्व में नगर के जैन मंदिर कमेटियों और संस्थाओं ने आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित किया। मंगलाचरण रिषिका दीदी ने और संचालन डॉ श्रेयांस जैन ने किया। आचार्य श्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में धर्म का पालन दया से होता है। दया धर्म का मूल है। "धर्मस्य मूलं दया"।

उन्होंने कहा,जीवन में धर्म ,शांति व दया से प्रारंभ होता है । इह लोक और परलोक को भी महान बनाता है। हमें प्रत्येक प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखना चाहिए ,जिससे शत्रु भी मित्र बन जाते हैं ।हमारे आगम में कहा भी है कि ,विश्व में जो भी पदार्थ देखते हैं उनमें कोई ना कोई गुणधर्म अवश्य होते हैं चाहे वह प्रयोजनीय हों अथवा अप्रयोजनीय हों।

सभा में श्री अजितनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जैन महामंत्री प्रदीप जैन,कोषाध्यक्ष नवीन जैन,वीरसेन जैन,अनिल जैन,महेंद्र जैन,सुरेश जैन,वरदान जैन,संजीव जैन अंकुर जैन,विकास जैन,अनुज जैन,ऋषभ जैन,नितिन जैन,राजेश भारती आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ उप-संपादक,( डॉ योगेश कौशिक )







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ