Tuesday, July 1, 2025

National

spot_img

अजित सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद का श्रद्धांजलि सभा 6 मई को होगा उल्लेखनीय कार्यक्रम

राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक और किसानों की बुलंद आवाज रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि 6 मई को मनाई जाएगी। रालोद बागपत ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

बागपत, 04 मई 2025 (यूटीएन)। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक और किसानों की बुलंद आवाज रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि 6 मई को मनाई जाएगी। रालोद बागपत ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
रालोद नेता ने बताया कि, 6 मई को सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय बागपत एवं श्री विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज छपरौली में मुख्य कार्यक्रम के उपरांत 12 बजे रालोद के बड़ौत कार्यालय पर स्व चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी जायेगी। छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में स्थित चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9.15 बजे हवन से होगा, जिसके बाद 9:45 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें चौधरी साहब के योगदान और किसान हितों के लिए किए गए संघर्षों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। सुबह 11 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुभाष गुर्जर ने बताया कि, चौ अजित सिंह ने हमेशा किसानों, गरीबों और मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनकी नीति और विचारधारा पार्टी के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के सांसदों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, जिला पंचायत सदस्यों, नगर पालिका चेयरमैन, पार्षदों, विधानसभा व नगर अध्यक्षों सहित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय से पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। कहा कि चौ अजित सिंह के आदर्शों को आगे बढ़ाने व उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES