Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

प्लेट से नंबर ही गायब: क्या करेगी एचएसआरपी

1775647478_1.jpg


मथुरा, 08 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। जिले में पौने दो लाख वाहनों पर भले ही अभी तक एचएसआरपी नहीं लगाई गई है, लेकिन जिले में सैकड़ों वाहन चालक ऑनलाइन चालान से बचने के लिए प्लेट से नंबरों को ही गायब कर देते हैं। इससे कैमरों से चालान नहीं हो पाता है। नंबर प्लेट से छेड़खानी या बदलने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना है, लेकिन इसकी यातायात पुलिस व आरटीओ ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वाहनों की सुरक्षा और वाहन पोर्टल पर विवरण में आसानी के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) की व्यवस्था लागू की गई थी। बिना इस नंबर प्लेट के वाहनों की फिटनेस भी नहीं हो सकती है, लेकिन पोर्टल पर इसका भी उल्लंघन किया जा रहा है।

शहर में लोगों ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नया तरीका ईजाद किया है। वह वाहन की नंबर प्लेट का एक अंक टेप से ढक देते हैं या फिर प्लेट पर गोबर या रंग आदि डालकर सीरीज का एक अंक छुपा देते हैं। इससे सीसीटीवी कैमरे से ऑनलाइन चालान नहीं हो पाता है। तमाम वाहन चालक इस तरह से न केवल यातायात नियम तोड़ रहे हैं बल्कि हादसा करके भागने के दौरान भी ऐसे वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

शहर में यातायात पुलिस भी ऐसे वाहनों का चालान नहीं करती है और परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भी कभी इस तरह की नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान नहीं काटते हैं। कई वाहन चालक तो नंबर प्लेट ही बदल लेते हैं, वह अपने स्थान पर पुरानी गाड़ी की नंबर प्लेट इस्तेमाल कर रहे हैं। आरटीओ अरुण कुमार के मुताबिक, वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़खानी या नंबर बदलने पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। ट्रैफिक पुलिस के साथ ही चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करते हैं।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।

 







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ