Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम का सशक्त संदेश, पोस्टर का विमोचन

1776415299_1.jpg


झुंझुनूं,17 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। अक्षय तृतीया जैसे संवेदनशील अवसर पर बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने अपने कार्यालय में बाल विवाह रोकथाम से संबंधित जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।
 
यह पहल राजस्थान महिला कल्याण मंडल एवं बाल अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में की गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह न केवल एक गंभीर सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और इस कुप्रथा को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग करें।
 
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देता है और इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं राजस्थान महिला कल्याण मंडल की जिला समन्वयक चेतना शर्मा ने बताया कि संस्था लगातार जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है।
 
इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग के विकास, मनोज, राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था से टीना चौरासीया, अदिति मीणा, मनोज कुमार उपस्थित रहे।
 
राजस्थान-रिपोर्टर,(सुरेश सैनी)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ