Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

होली चाइल्ड एकेडमी में मेधावियों का सम्मान, 100% रहा परीक्षा परिणाम

1776345829_1.jpg


खेकड़ा, 16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में होली चाइल्ड एकेडमी ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के इस परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा तन्वी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंशिका और वंशिका धामा ने 90.8 प्रतिशत, हरिवंश ने 89.8 प्रतिशत, दक्ष ने 89.6 प्रतिशत, वंदना ने 86.4 प्रतिशत तथा वर्तिका ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

गुरुवार को आयोजित समारोह में सभी मेधावी छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक प्रिंस चौधरी एवं शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ