छपरौली, 16 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। टांडा माजरा में चल रहे तीन दिवसीय महायज्ञ की आज भव्यता के साथ हुई पूर्णाहुति। यज्ञ के ब्रह्मा रहे आचार्य कपिल शास्त्री ने बताया कि,बालकों को शिक्षा के साथ ही संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षक व अभिभावकों को आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर स्वामी सत्यवेश जी महाराज ने पंचमहायज्ञों को लेकर बहुत सुंदर कविता प्रस्तुत की। वहीं सविता आर्या ने प्रभु भक्ति के भजन सुनाए। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य कपिल ने कहा कि, मनुष्य को यज्ञ आदि श्रेष्ठ कर्म नित्य प्रतिदिन करने चाहिए, जिससे आत्मिक उन्नति के साथ साथ पर्यावरण भी शुद्ध होता है।

यज्ञ में रघुराज और अवधेश जी सपत्नीक यज्ञमान रहे। कार्यक्रम में चन्द्रपाल सिंह, सोमपाल सिंह, महक सिंह, ओमपाल सिंह, विनोद त्यागी और विजय कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |




