Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

कोणार्क विद्यापीठ में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, 100% रहा रिजल्ट

1776345521_1.jpg


खेकड़ा,16 अप्रैल  2026  (यूटीएन)। सीबीएसई कक्षा 10 के घोषित परीक्षा परिणाम में कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। छात्र छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।

विद्यालय के मेधावी छात्र अनमोल गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु शर्मा ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और नैतिक त्यागी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा तानिया पाराशर (91%), सोनी त्यागी (90.2%), अवनी धामा (90%), अनन्या गर्ग (89.2%) व आस्था धामा (87%) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र धामा, उपप्रबंधक अंकित धामा और प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी ने टॉपर्स को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे, जिनमें नलिनी शर्मा, शक्ति राजदान, रमा तेवतिया, शालु जैन, विनी शर्मा, सविता शर्मा, मंजू गुप्ता, रितु तेवतिया, विपिन धामा, अजीत सिंह, बिशप शर्मा, गुलशन चौहान, पायल चौहान, मेघा धामा, नरेश कुमार, अभिषेक शर्मा, शालिनी शर्मा, शशि त्रिपाठी, राहुल कुमार और वरुण वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ