Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

मथुरा- छाता तहसील में जर्जर टंकी ढहाई, कोर्ट परिसर को हुआ नुकसान

1775453719_06042026104830.webp
मथुरा के छाता तहसील परिसर में लंबे समय से खतरनाक बनी पानी की जर्जर टंकी को रविवार को विस्फोट कर गिरा दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम द्वारा सुबह से की गई तैयारी के बाद पूरी की गई।

टंकी को गिराने से पहले सुरक्षा के लिहाज से उसका रुख जेएम कोर्ट की ओर रखा गया और एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। धमाके के बाद टंकी तय दिशा में गिरी, लेकिन इस दौरान जेएम कोर्ट के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए और एक बरामदे की छत भी ढह गई।

सिंचाई विभाग के एसडीओ अमर सिंह कस्तवार के अनुसार, ध्वस्तीकरण से पहले बेस तैयार करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया था। पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान नायब तहसीलदार शिव शंकर पटेल, जेई हेमंत सोलंकी, कृष्ण शर्मा, बार अध्यक्ष राजेश पालीवाल, सचिव सुनील पांडे समेत कई अधिवक्ता और कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ