Breaking News
हाईवे पर धू-धू कर जला तारकोल से भरा ट्रक, आधे घंटे थमा रहा दिल्ली-मथुरा मार्ग   | वैश्विक अनिश्चितता आत्मनिर्भरता के महत्व को उजागर करती है: सचिव, डीओसीपी   | किसानों के हित में बड़ा फैसला: जिला पंचायत अध्यक्ष ने खुलवाया सोंख ड्रेन का बांध, कई गांवों को मिली बड़ी राहत   | पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर    | गन्ना किसानों के हक में सांसद राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलकर रखीं चार मांगें   | डीएम बागपत अस्मिता लाल देश के 100 उत्कृष्ट जिलाधिकारियों में शामिल, गणमान्य नागरिकों ने जताया हर्ष, दी बधाई व किया सम्मानित   | विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 10 बड़े अपराधियों के पासपोर्ट रद्द करने की तैयारी   | भारत-अफ्रीका फोरम समिट टली, नई तारीखों का बाद में होगा ऐलान   | पशुओं के लिए चारा लेने हेतु रेलवे लाइन पार करते समय युवती आई ट्रेन की चपेट में, मौके पर ही मौत   | देश के टॉप यूथ आइकॉन में शामिल बागपत के अमन कुमार ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से किया संवाद, सौंपे 40 सुझाव   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

1779360763_इबोला वायरस.png
डीजीएचसी द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, अगर किसी यात्री में बुखार, उल्टी, कमजोरी, सिरदर्द, दस्त, गले में दर्द या शरीर से असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क पर रिपोर्ट करने को कहा गया है।

नई दिल्ली, 21 मई 2026  (यूटीएन)। इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने नई स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा जारी की गई यह एडवाइजरी उन यात्रियों के लिए है जो कांगो, युगांडा और साउथ सूडान से भारत आ रहे हैं या फिर इन देशों से ट्रांजिट होकर गुजर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को डीजीएचसी द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक, अगर किसी यात्री में बुखार, उल्टी, कमजोरी, सिरदर्द, दस्त, गले में दर्द या शरीर से असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर या हेल्थ डेस्क पर रिपोर्ट करने को कहा गया है। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के खून या शरीर के संपर्क में आए लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
*यात्रियों को दिखानी होगी ट्रैवल हिस्ट्री*
एडवाइजरी में कहा गया है कि यात्रा के 21 दिनों के अंदर यदि किसी यात्री को ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत मेडिकल जांच करानी चाहिए और अपनी ट्रैवल हिस्ट्री स्वास्थ्य अधिकारियों को बताना चाहिए। सीजीएचएस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के साथ ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट समेत अन्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
 
*थाईलैंड में भी जारी की गई एडवाइजरी*
थाईलैंड के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएआईटी) ने गुरुवार को कहा कि उसने देश की विमानन प्रणाली में इबोला वायरस रोग की निगरानी और रोकथाम के उपायों को और सख्त कर दिया है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में फैले इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद उठाया है। डब्ल्यूएचओ ने सीमा पार संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह घोषणा की थी।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ