Breaking News
बागपत में मेगा विधिक सहायता शिविर, 407 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ   | बागपत में क्षत्रिय स्वाभिमान सम्मेलन में बृजभूषण सिंह की एंट्री, राहुल गांधी पर साधा निशाना   | संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए जिले के सपा कार्यकर्ता   | सत्ती भूमि पर जैन समाज और सर्वसमाज आमने-सामने, दो बैठकों के बाद बढ़ा विवाद   | टूटने की कगार पर पहुंचे 47 परिवारों को महिला परामर्श केंद्र ने फिर जोड़ा, बागपत में बुझते रिश्तों में जगाई उम्मीद की नई किरण   | बाल संस्कार शिविर में बच्चों के मन में रोपे धर्म, संस्कृति और नैतिकता के बीज   | सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. अनिल आर्य को पत्र भेजकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया साधुवाद   | अहोई अष्टमी पर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की 47वीं ‘अपनी रसोई’ का आयोजन, जरूरतमंदों को कराया भरपेट भोजन   | कौत्स को राजा रघु के आशीर्वाद की भांति अभिमन्यु गुप्ता के पुत्र अनुराग ने सेना के लिए 66वीं बार किया रक्तदान   | स्वदेशी जागरण मंच ने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के प्रस्तावित प्रवेश का किया विरोध, दिल्ली बस स्टैंड पर फूंका पुतला   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

भारत-अफ्रीका फोरम समिट टली, नई तारीखों का बाद में होगा ऐलान

1779365344_Baking.jpg
भारत ने अफ्रीका के लोगों और सरकारों के साथ अपनी एकजुटता दोहराई और कहा कि वह अफ्रीका सीडीसी के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।

नई दिल्ली, 21 मई 2026  (यूटीएन)। भारत और अफ्रीकी संघ के बीच होने वाली चौथी भारत-अफ्रीका फोरम समिट फिलहाल टाल दी गई है। ये समिट 28 से 31 मई के बीच नई दिल्ली में आयोजित होने वाली थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक बातचीत के बाद तय किया गया कि इसे अब आगे किया जाएगा और नई तारीखों का बाद में ऐलान होगा।
 
*उभरती स्वास्थ्य चुनौतियों के बाद लिया गया फैसला*
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार और अफ्रीकी संघ के बीच अफ्रीका के कुछ हिस्सों में उभरती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने महाद्वीप में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और रिस्पांस क्षमता को मजबूत करने के लिए सहयोग जारी रखने पर जोर दिया। इसमें अफ्रीका सीडीसी और संबंधित राष्ट्रीय संस्थानों को समर्थन देने की बात भी शामिल है। भारत ने अफ्रीका के लोगों और सरकारों के साथ अपनी एकजुटता दोहराई और कहा कि वह अफ्रीका सीडीसी के नेतृत्व में चल रहे प्रयासों में सहयोग देने के लिए तैयार है।
 
*दोनों पक्षों ने लंबा विचार विमर्श किया*
विदेश मंत्रालय ने कहा कि समिट में अफ्रीका की नेताओं और सभी स्टेकहोल्डर्स की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने और महाद्वीप में उभरती स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार, अफ्रीकी संघ के चेयरपर्सन और अफ्रीकी संघ आयोग के बीच विचार-विमर्श किया गया।
 
*चौथी भारत-अफ्रीका फोरम समिट*
इन चर्चाओं के बाद दोनों पक्ष इस नतीजे पर पहुंचे कि चौथी भारत-अफ्रीका फोरम समिट और उससे जुड़े कार्यक्रमों को बाद की तारीख में आयोजित करना सही होगा। समिट और उससे जुड़ी बैठकों की नई तारीखें आपसी परामर्श के बाद तय की जाएगी और बाद में इसकी जानकारी दी जाएगी।
 
विशेष- संवाददाता, (प्रदीप जैन)।






Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ