Breaking News
चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर   | फीस में बेतहाशा वृद्धि, बिजली की आंख-मिचौली और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का धरना   | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! CNG-PNG से दूध तक महंगा, कारों के दाम भी बढ़े   | कौशांबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता   | सीतारमण की अमेरिकी वित्त मंत्री से अहम बैठक, आर्थिक विकास और वैश्विक असंतुलन पर बनी सहमति   | गौतम अडानी को साल की सबसे बड़ी चपत! एक झटके में गंवाए ₹9.01 लाख करोड़, कितनी रह गई नेटवर्थ?   | पुतिन, झापारोव, पेजेश्कियन और पाशिन्यान; बिश्केक में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया BRICS समिट का न्योता   | दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 48 नए मरीज; 4,164 पहुंचा फ्लू का आंकड़ा   | गौड़ समाज की बेटी आरती गौड़ का ग्राम पंचायत अधिकारी बनने पर भव्य अभिनंदन   | विद्युत व्यवस्था जांच समिति के सभापति बने ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, विधान परिषद में ली पद एवं दायित्व की शपथ   |
मल्टी डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में तुरंत आवश्यकता है देश एवं प्रदेश के सभी जगह से अनुभव गैर अनुभवी पुरुष एवं महिलाएं, देश एवं प्रदेश के सभी जिला एवं राज्य में युवक / महिलाएं संपर्क करें मल्टीमीडिया उज्जवल टाइम्स न्यूज़ में जोड़ने के लिए आपको मिल रहा है सुनहरा मौकाआप हमें अपने समाचार एवं विज्ञापन, कविता, लेख प्रकाशित करने के लिए संपर्क कर सकते हैं . E-mail- ujjwaltimesnewsnetwork@gmail.com

आंगनबाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं पर गंभीर अनियमितताओं और घोटाले जैसे आरोप

1775901005_2.png


मिर्जापुर,11 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। शहर के शबरी दक्षिणी इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आंगनबाड़ी केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं पर गंभीर अनियमितताओं और घोटाले जैसे आरोप लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय महिलाओं और नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर आवश्यक जानकारी नहीं दी जाती, न ही उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाती है। सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला पौष्टिक आहार भी नियमित रूप से वितरित नहीं हो रहा है, जिससे महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि प्रसव के बाद, यदि किसी के घर लड़का पैदा होता है, तो कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा “निशानी” के नाम पर चांदी की पायल, नकद राशि या अन्य उपहार की मांग की जाती है। इस तरह की कथित वसूली ने गरीब परिवारों को और अधिक परेशान कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चिंता और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और सरकार की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं। 







Breaking Update

🌐 Translate
🔔 हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें ×
📢 ताज़ा खबर WhatsApp पर पाएँ