पंजाब, 04 मई 2023 (यूटीएन)। मोगा जिले के गांवों तथा शहरों में लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में जो शामिल होने की प्रक्रिया पूरे पंजाब में चल रही हैं उससे अब भाजपा की पंजाब में सरकार बनना तय है। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने रंगरेटा टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष जगतार सिंह झंडेवाला द्वारा अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल होने के अवसर पर उन्हें सिरोपा डालने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर एस.सी. मोर्चा के जिला महामंत्री सतिंदरप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह धूड़कोट चढ़त सिंह वाला, जगतार सिंह, सेवक सिंह, हरजिंदर सिंह, बलदेव सिंह, मनप्रीत सिंह, बलकरण सिंह, अमरजीत सिंह आदि शामिल थे।
डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि आज पंजाब में भाजपा अकेले लोकसभा जालंधर का उप चुनाव लड़ रही है। जिसमें गांवों व शहरों में भाजपा को लोगों का बहुत सहयोग मिल रहा है। जिससे अब दूसरी राजनीतिक पार्टियों की नींद हराम हो गई हैं। क्योंकि भाजपा पहली बार अकेले पंजाब में चुनाव लड़ने जा रही हैं। लोग दूसरी राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जो अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की पंजाब में बनी सरकारों ने लोगों की भलाई के लिए कोई कार्य नहीं किया, बल्कि चुनावों से पहले झूठे वायदे करके सत्ता में आकर हमेशा लोगों को परेशान किया है। जिस कारण आज लोग पंजाब की भलाई तथा तरक्की के लिए भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज गांवों में जो लोगों द्वारा उत्साह भाजपा के साथ जुड़ने का दिखाया जा रहा है वह भी एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को उनकी योग्यता के अनुसार पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें परिवारवाद नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की योग्यता के अनुसार ही पार्टी में मान सम्मान मिलता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए कहा कि पार्टी को पंजाब में एक बड़ी ताकत के रूप में उभारने के लिए दिन रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आम लोगों व गरीब लोगों के लिए बनाई जा रही योजनाओं बारे घर-घर जाकर जागरूक करें।