[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




तीन राज्यों में भाजपा की जीत, प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास की मुहुर : प्रमेंद्र तोमर

मोदी - शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए  मिष्ठान्न वितरण किया गया और 2024 के लिए बहुमत का रास्ता साफ बताया। 

बड़ौत,05 दिसंबर 2023 (यूटीएन)। नगर की आजाद नगर कालोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर खुशियां मनाई और मोदी – शाह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए  मिष्ठान्न वितरण किया गया और 2024 के लिए बहुमत का रास्ता साफ बताया।
बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के छपरौली विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में तीन राज्यों में मिली बड़ी जीत के लिए भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए विश्वास की जीत बताया।
तीन राज्यों में मिले बहुमत की खुशी से सराबोर सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर ने दावा किया कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता का विश्वास और भेदभाव रहित जन कल्याणकारी नीतियों के चलते 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बहुमत की सरकार बनेगी।
कहा कि, स्थानीय सांसद डॉ सत्यपाल सिंह द्वारा बागपत संसदीय क्षेत्र के विकास में रात दिन की मेहनत लगन और उपलब्धि का परिणाम है कि, उनकी छवि विकास पुरुष के रूप में लोकप्रियता और प्रसिद्धि से विपक्षी खेमे निराश हैं। इस मौके पर पूर्व सभासद इकबाल कवि, मोहित मुखिया, हरेंद्र सिंह सहरावत, हरेंद्र तोमर ,सचिन चौधरी, आयुष उपाध्याय ,सुधीर कुमार, फूलकली देवी ,राखी ,कविता तोमर, रूबी ,अन्वी निशा , खुशी , युवराज तोमर अर्णव चौधरी आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें