[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




परशुराम सन्देश यात्रा का डौला और कस्बे में हुआ भव्य स्वागत, की पुष्पवर्षा

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण समाज की ओर से निकली गई भव्य परशुराम संदेश यात्रा का गांव डोला व कस्बा सराय में भव्य स्वागत किया गया।

अमीनगर सराय, 12 मार्च 2023 (यूटीएन)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण समाज की ओर से निकली गई भव्य परशुराम संदेश यात्रा का गांव डोला व कस्बा सराय में भव्य स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने  भगवान परशुराम की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाई व पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर कस्बे के पदाधिकारियों ने जलपान की भी व्यवस्था की। भगवान परशुराम के जयकारों  के उदघोष लगाते हुए समाज के लोगों ने एकता व अखंडता का संदेश दिया। किसनपुर बराल से चली भगवान परशुराम संदेश यात्रा शाम करीब 5 बजे डोला गांव पहुंची, जहां ब्राह्मण समाज के लोगो ने यात्रा का स्वागत सत्कार किया व पुष्पवर्षा की।सैकडों गाड़ियों के काफिले के साथ भव्य यात्रा कस्बा  सराय के फव्वारा चौक पहुंची जहां पहले से उपस्थित समाज के लोगो ने यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया |
भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहीं हर हर महादेव व परशुराम के जयकारों ने ब्राह्मण समाज की एकता व अखंडता का परिचय दिया। बच्चे बूढे नौजवानो ने यात्रा में भरपूर सहयोग देकर यात्रा को भव्य व  विशाल बनाया।
इस अवसर पर निवर्तमान चैयरमेन मांगेराम यादव ने भी कस्बे कीओर से ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई यात्रा का फूलों से स्वागत किया व भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया।  कस्बे के समाज के लोगो ने यात्रा के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की। इस मोके पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से जिला उपाध्यक्ष यगदत शर्मा, नगर अध्यक्ष मंगलसेन शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, डोला से सतबीर शर्मा, रामनिवास शर्मा, रामेन्द्र पाल शर्मा, पुष्कर शर्मा, शुशील शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश शर्मा, सुंदर शर्मा, रवि शर्मा, मनोज शर्मा, विजयपाल शर्मा, ओमकार शर्मा, राहुल शर्मा, ध्रुव पराशर,  जुगनू शर्मा, मंनोज कौशिक, राजजीव कौशिक सहित समस्त समाज के लोग उपस्थित रहे |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें