[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




बराल के कान्हा पैलेस से शुरू हुई भगवान परशुराम संदेश यात्रा का जनपद में भव्य स्वागत

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर युवाओं को आगे बढने के लिए बुराइयों से दूर रहने का किया आह्वान

बड़ौत, 12 मार्च 2023 (यूटीएन)। तहसील क्षेत्र के बराल स्थित कान्हा पैलेस से रविवार को भगवान परशुराम संदेश यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित महेश शर्मा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ब्राह्मण समाज देश खाप 84 चौधरी सुभाष शर्मा सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक दीपक शर्मा एड आदि ने किया | क्षेत्र के सम्मानित सर्व समाज के लोगों की मौजूदगी में भगवान परशुराम संदेश यात्रा का शुभारंभ कान्हा पैलेस से हुआ |
यह यात्रा गांगनोली दोघट पुसार बामनोली बिजरोल बड़ौत नगर में भ्रमण करती हुई बडोली ट्योढी खेड़की सरूरपुर कला बागपत डोला सराय हिसावदा बुढसनी पुरा गाँव स्थित मंदिर खेड़ा परशुराम पर बनाए जा रहे भगवान परशुराम मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई | भगवान परशुराम संदेश यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की अगुवाई में किया गया | भगवान परशुराम संदेश यात्रा का गांव गांव गली गली शहर कस्बों में फूलों की वर्षा करते हुए जगह-जगह स्वागत किया गया | सर्व समाज के लोगों ने भगवान परशुराम संदेश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए भगवान परशुराम को नमन करते हुए भगवान परशुराम के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया |
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि, यात्रा का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है, समाज में फैली बुराइयों को दूर करना है व युवाओं को एकजुट करते हुए नशाखोरी से बचाने का है | परशुराम खेड़े के मुख्य महंत सूरज मुनि ने बताया कि भगवान परशुराम जी की तपस्थली पर हजारों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली | भगवान परशुराम संदेश यात्रा में मुख्य रूप से घनश्याम शर्मा पंडित विजय पाल शर्मा राधेश्याम शर्मा बबली अमित भारद्वाज राजीव भारद्वाज आ संजय कौशिक आ प्रवीण आ उमेश शास्त्री अनिल शर्मा अजय शर्मा अजय सोती राजपाल शर्मा डा सुरेश कौशिक लव कुश शर्मा श्रद्धानंद शर्मा आदि के अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने भगवान परशुराम संदेश यात्रा में भाग लिया |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें