[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




पंचकल्याणक में हुआ गर्भकल्याणक का पूजन, देखे 16 स्वप्न, 56 कुमारियों ने की माता वामादेवी की लगा भव्य राजदरबार

56 कुमारियों ने माता की सेवा की। महाराजा अश्वसैन का राजदरबार लगा। बडी संख्या में श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए।

खेकड़ा,05 दिसंबर 2023 (यूटीएन)। कस्बे में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में सोमवार को गर्भकल्याणक का पूजन किया गया। माता की गोद भराई की गई। 56 कुमारियों ने माता की सेवा की। महाराजा अश्वसैन का राजदरबार लगा। बडी संख्या में श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए। अनुष्ठान सुबह साढे छह बजे श्रीजी की मंत्र आराधना और जाप के साथ शुरू हुआ। इसके बाद प्रभु का नित पूजन व‌ अभिषेक किया गया। शांतिधारा की गई। गर्भकल्याणक का पूजन किया गया।
पूजन प्रतिष्ठाचार्य अजित कुमार जैन, अशोक जैन, पंडित संमति अजित ने मंत्रोच्चार के जरिए कराया। दोपहर में सीमांतनी क्रिया की गई। माता की गोद भराई की गई। धर्मावलम्बियों ने गोद भराई में माता को उपहार भेंट किए। शाम के समय नवीन वेदी की शुद्धि व मंगल आरती की गई। शास्त्र सभा लगी। इसके बाद महाराजा अश्वसैन का राजदरबार लगा। उसमें राज्य की व्यवस्था का मंचन हुआ।
राजदरबार के बाद माता स्वप्न दिखाई देने की क्रिया हुई। उन्हें स्वप्न के फल का वर्णन सुनाया गया। गर्भ में प्रभु के आने की जानकारी मिलते ही नगरी में हर्षाेल्लास का माहौल बन गया। श्रद्धालु झूमने लगे। 56 कुमारियां माता की सेवा में जुट गई। अष्ट कुमारियों ने तत्व चर्चा की।
जैन संत आचार्य सुनील सागर ने माता और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। अनुष्ठान में नरेन्द्र जैन ने श्रीजी के चित्र का अनावरण किया। विराग जैन दीप प्रज्जवनित किया। अनुष्ठान में जनेश्वर दयाल जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, मनोज जैन, नरेश जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, अंकुश जैन, नितिन जैन आदि ने सहयोग दिया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें