बागपत, 06 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। जनपद में विभिन्न स्थानों पर भगवान महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जनपद के गांव से लेकर शहर तक व गली मुहल्ले से लेकर घरों तक में भी भगवान महर्षि कश्यप के भजन गाए गए, हलवा पूरी व लड्डू आदि का प्रसाद वितरण हुआ।
भगवान महर्षि कश्यप जयंती को उत्साह के साथ मनाते हुए जनपद बागपत नवनियुक कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष लव कश्यप और उनके साथ हिंदू मुस्लिम एकता संगठन के अध्यक्ष अनंत भारद्वाज भी भगवान महर्षि कश्यप जयंती मनाने के लिए गांव बाजिदपुर पहुंचे।
भगवान महर्षि कश्यप धाम पर सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने फूलमालाओ से भगवान महर्षि कश्यप का सम्मान किया । उन्होंने कहा कि, भगवान महर्षि कश्यप सभी समाज में पूजे जाते हैं, जबकि कश्यप समाज में तो भगवान महर्षि कश्यप का घर-घर गुणगान भजन गीत गाए जाते हैं।
अनंत भारद्वाज ने कहा कि, भगवान महर्षि कश्यप के आशीर्वाद से ही सृष्टि चल रही है। कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप ने भी भगवान महर्षि कश्यप का फूल मालाओं से सम्मान किया। इस अवसर पर लव कश्यप अनंत भारद्वाज, सुभाष चंद कश्यप, नीतू कश्यप आकाश कश्यप, नैन सिंह कश्यप, पालेराम कश्यप, साबू कश्यप, सुनील कश्यप क्रांति देवी आदि ने भी भगवान महर्षि कश्यप का फूल मालाओं से सम्मान किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t