Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

8 वर्ष की उपलब्धियां, भाजपा स्थापना दिवस पर घरों पर लहराएंगे भाजपाई झंडे

भाजपा ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक वितरण किया तथा सरकार की उपलब्धियों को भी बताया।

बड़ौत, 06 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। भाजपा ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक वितरण किया तथा सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। इस दौरान लाभ से वंचितों को योजनाओं से जुड़ने का भी मार्ग सुझाया। पत्रकों के माध्यम से सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गई।
इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला महामंत्री व जिला अभियान संयोजक एड बिजेंद्र शर्मा ने नगर मंडल के शक्ति केन्द्रों पर जनसंपर्क कर योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पत्रक बांटे। इस क्रम में मां शाकंभरी यात्रा संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा को भारतीय जनता पार्टी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां के बारे में बताया गया। जन-संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधा संवाद भी किया और सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने भी संगठनात्मक मंडल बड़ौत देहात के सेक्टर वाजिदपुर में पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत कराया । उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल रविवार को भाजपा स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लहराएंगे, साथ ही बूथ स्तर पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t

International

RELATED ARTICLES