Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

ब्लॉक मुख्यालय पर महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

फखरपुर गांव के एकता महिला ग्रामीण संगठन की अध्यक्ष पिंकी देवी ने संगठन से जुड़े समूहों की महिलाओं द्वारा संगठन का पैसा न देने का आरोप लगाया, उसका कहना था कि, उनके संगठन से 11 महिला समूह जुड़े हुए हैं ,जिनमें लक्ष्मी सहायता समूह सीआईएफ का एक लाख 10 हजार रुपया जमा नहीं कर रहा है।

खेकड़ा, 26 मार्च 2025 (यूटीएन)। यूपी महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत ने खंड विकास कार्यालय पर महिलाओं की समस्याएं सुनी। वहीं महिलाओं ने उनके समक्ष पेंशन और महिला समूहों से जुडी समस्याएं रखीं, जिसपर उन्होंने शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। यूपी महिला आयोग की सदस्या मनीषा अहलावत बुधवार सुबह 11 बजे खंड विकास कार्यालय पर पहुंची। वहां उन्होंने गांवो की महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
बड़ागांव की अंशू ने कहा कि ,उसकी सास विधवा हैं, उसे विधवा पेंशन मिलती थी। एक वर्ष से पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा हैं। फखरपुर गांव की वृद्ध विधवा श्यामाकरी ने कहा कि, विधवा पेंशन उसका एकमात्र सहारा था, उसी से उसका जीवन यापन हो रहा था, 2 वर्ष से उसे पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है, जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। 
सुन्हैड़ा गांव के काजल महिला समूह की विनोद बाला ने समूह कोषाध्यक्ष पर आय व्यय का ब्यौरा न देने का आरोप लगाया। फखरपुर गांव के एकता महिला ग्रामीण संगठन की अध्यक्ष पिंकी देवी ने संगठन से जुड़े समूहों की महिलाओं द्वारा संगठन का पैसा न देने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि, उनके संगठन से 11 महिला समूह जुड़े हुए हैं ,जिनमें लक्ष्मी सहायता समूह सीआईएफ का एक लाख 10 हजार रुपया जमा नहीं कर रहा है।
इसके अलावा कई महिला सदस्यों का बकाया है। इनसे बकाया रकम दिलवाई जाए। सुनवाई के दौरान पेंशन, उत्पीडन आदि की अनेक समस्याओं को सुना गया। समाधान का आश्वासन दिया गया। इस दौरान बीडीओ बालगोविन्द यादव, डिप्टी सीएमओ डा रोबिन चौधरी, संजीव कुमार, इरशाद अली, सुमन कुमार आदि शामिल रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES