[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




कछौना के बूथ संख्या 233 पर पहुंचकर सांसद और विधायक ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 99 एपिसोड को संबोधित किया, मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री हर महीने देशवासियों से संवाद करते हैं।

हरदोई, 27 मार्च 2023 (यूटीएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के 99 एपिसोड को संबोधित किया, मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री हर महीने देशवासियों से संवाद करते हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को विजयदशमी के अवसर पर किया गया था। आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम 26 फरवरी को प्रसारित हुआ था। रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बूथ संख्या 259 पर हुआ। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह  व नगर पंचायत कछौना पतसेनी से अध्यक्ष पद के प्रबल उम्मीदवार पंकज शुक्ला, भाजयुमो जिला मंत्री मयंक सिंह सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता वह हजारों की तादाद में ग्रामीण ने मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज़ द्वारा देखा व सुना।

इस दौरान ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्गन डोनेशन के विषय पर चर्चा करते हुए कहा ,’ आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में आर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है। जब एक व्यक्ति मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगो को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है। आज के समय मे आर्गन डोनेशन के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ रही है साल 2022 में आर्गन डोनेशन के 15 हजार से ज्यादा केस सामने आए है। काशी- तमिल संगमम के दौरान, काशी और तमिल क्षेत्र के बीच सदियों से चले आ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को सेलिब्रेट किया गया। यूनिटी की इस स्प्रिट के साथ अगले महीने गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सौराष्ट्र-तमिल संगमम होने जा रहा है। सौराष्ट्र-तमिल संगमम 17 से 30 अप्रैल तक चलेगा। पीएम मोदी ने सोलर एनर्जी पर चर्चा करते हुए कहा।

भारत सोलर एनर्जी के क्षेत्र में जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है दीव भारत का पहला ऐसा जिला बना है जो दिन के समय सभी जरूरतों के लिए शत प्रतिशत क्लीन एनर्जी का इस्तेमाल कर रहा है पुणे और दीव उन्होंने जो कर दिखाया है ऐसे प्रयास देशभर में कई और जगहों पर भी हो रहे हैं इनसे पता चलता है कि पर्यावरण और प्रकृति को लेकर हम भारतीय कितने संवेदनशील हैं। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत का जो समर्थ नए सिरे से निकल कर सामने आ रहा है उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है आपने सोशल मीडिया पर एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को जरूर देखा होगा वह एक और कीर्तिमान बनाते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई है इसी महीने प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस उनकी डॉक्यूमेंट्री “एलीफेंट  विस्पर्स” ऑस्कर जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

हरदोई-स्टेट ब्यूरो,(लव कुश सिंह)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें