[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




हरदोई में महिला को अजगर ने काटा अजगर को लेकर अस्पताल पहुंची महिला

अजगर के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई।

हरदोई, 27 मार्च 2023 (यूटीएन)।  अजगर के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन महिला ने तत्परता दिखाते हुए अजगर को पकड़ लिया। वह अपने साथ में अजगर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चली आई। चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य देखते हुए उसकी छुट्टी कर दी है। वहीं अजगर को पकड़ने क लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर लिया है।
मल्लावां क्षेत्र के ग्राम बख्खा पुरवा की रहने वाली शांति देवी पत्नी प्रेम नारायण बीती रात 11:00 बजे एक अजगर सांप को लेकर (जिसकी लंबाई करीब 5 फीट) परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। जैसे ही अस्पताल कर्मियों को मालूम हुआ कि एक महिला अजगर लेकर अस्पताल में आई है, तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पता करने पर मालूम हुआ कि अजगर ने महिला को काटा है। कर्मियों ने तुरंत ही मौके पर मौजूद डॉक्टर जितेंद्र पटेल को बुलाया। महिला को भर्ती कर उसका इलाज किया गया। हालांकि महिला की हालत सामान्य होने पर डॉक्टर व महिला सहित तीमारदारों ने राहत की सांस ली। डॉक्टरों ने कहा कि सांप को पकड़ने क लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर लिया है।
स्टेट- ब्यूरो, (तेजस्वी प्रताप सिंह) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें