[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




होली खेलें रघुवीरा अवध में – धुन पर खूब थिरके जनपद के अधिकारी और पुलिस कर्मी

जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर मनाई तिलहंडी | एक दूसरे पर खूब बिखेरा रंग तथा दी गई शुभकामनाएं |

बागपत, 09 मार्च 2023 (यूटीएन)। जनपद के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर मनाई तिलहंडी | एक दूसरे पर खूब बिखेरा रंग तथा दी गई शुभकामनाएं | पुलिस लाइन, थानों और पुलिस चौकियों पर आज होली का रंग खूब बरसता रहा | एसपी नीरज कुमार जादौन सहित जिलाधिकारी ने भी पुलिस लाइन के समारोह में शामिल होकर जमकर होली खेली | इस दौरान मातहत कर्मियों और अधिकारियों ने पूरे उत्साह और उमंग में अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर खूब रंग बिखेरा तथा नाचते गाते रहे |
वहीं डीजे पर, होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा, गाने की धुन पर एसपी नीरज कुमार जादौन भी थिरकने से स्वयं को नहीँ रोक पाए | इस दौरान रंग में रंगे जिलाधिकारी राजकमल यादव ने भी तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया |
समारोह में एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को हिदायत भी दी कि, होली का पर्व शालीनता से मनाएं, अपने परिवारजनों के बीच मनाएं तथा अपने माता पिता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करें, जिनकी प्रेरणा से अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर हो |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें