[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




भाजपा की जीत पर जताई खुशी, बांटी मिठाई

तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया।

बागपत, 03 दिसंबर 2023 (यूटीएन)। देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में मिली सफलता पर तथा तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनाए जाने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा जीत का जश्न मनाया गया।भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जश्न में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सांसद के पूर्व प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर आदि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला व नारेबाजी की। इस मौके पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह 2024 की जीत का आगाज है। एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
कहा कि तीन राज्यों के बहुमत ने यह दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी किस तरह से समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद को वोट मिला है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्य देशहित में हैं और देश की जनता द्वारा उन्हें पसंद भी किया जा रहा है, यही कारण है कि चुनावी राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है। यह पार्टी की ऐतिहासिक जीत है। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि, भाजपा गरीबों और कमजोर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
भाजपा की जीत इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण और गरीबी जैसे मुद्दों को लेकर गंभीरता से कार्य करती है। पार्टी की ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, अनिता खौखर, अनिल चौहान, सतपाल उपाध्याय, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सुभाष बैरागी, मंडल प्रभारी डॉ विनय त्यागी, एड दीपक शर्मा, सुन्दर धामा, प्रभात गुर्जर, योगेश अहेड़ा, प्रमोद खौखर, गोल्डी कुशवाहा, अक्षय तोमर, महेश आर्य, राधेश्याम शर्मा, रामपाल पंवार, शेखर चौहान, विवेक तंवर, सन्दिप वशिष्ठ, सुधारस चौहान, संजय रूहेला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें