[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




भाजपा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में जिम्मेदारी निभाने पर ही जीत सुनिश्चित का दिया मंत्र

नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

बड़ौत, 31 मार्च 2023 (यूटीएन)। नगर के दिगंबर जैन कॉलेज के महावीर हॉल में भाजपा द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा सभी कार्यकर्ताओं को इसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि, बूथ सशक्तिकरण अभियान काफी महत्वपूर्ण है और इसकी सफलता आगामी चुनावों में पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि, हमें समय रहते हुए जनपद की सभी बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों का निर्माण कराना है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान ने संगठन की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं को मंडल में प्रवास करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताना है।
जिला मंत्री दीपक भारती एवं जिला आईटी संयोजक सन्नी गुप्ता ने सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री एड बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व बूथ सशक्तिकरण अभियान संयोजक अनिता खौखर, कुलदीप भारद्वाज, नगर अध्यक्ष ओमबीर धामा, सत्यवीर सिंह बड़का, अमित जैन, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, किसान मोर्चा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गौरव तोमर, दीपक भारती, सचिन जैन, सुधीर ठाकुर, डॉ नीरज कौशिक, राहुल तोमर, श्रीभगवान तोमर, राजगुरु तोमर, प्रमोद तोमर, कवरपाल शर्मा, लक्ष्मण सिंह, डॉ श्रवण भारद्वाज, योगेश तोमर, राजकुमार रूहैला, प्रशांत धामा,गौरव शर्मा भानू , संजय उपाध्याय, जशवीर सौलंकीं, प्रमोद तोमर, कर्मवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें