[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




बेमिसाल बागपत : आर्मी सांग के बल पर एक्टर विकास मलनिया ग्लोबल इंडियन अवार्ड 2023 से सम्मानित

राजधानी में कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ग्लोबल इंडियन अवार्ड सेरेमनी में पहली बार बागपत जिले ने पाया सम्मान |

बागपत, 19 मार्च 2023 (यूटीएन)। राजधानी में कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित ग्लोबल इंडियन अवार्ड सेरेमनी में पहली बार बागपत जिले ने पाया सम्मान | जनपद के ट्यौढी गांव निवासी एक्टर विकास मलनिया को आर्मी की तैयारी सॉन्ग की सफलता पर मिला ग्लोबल इंडियन अवार्ड 2023।  बता दें कि, आर्मी की तैयारी सॉन्ग की स्टोरी में विकास मलनिया ने एक युवा का किरदार निभाया है, जिसको कार्यक्रम में स्क्रीन पर भी दिखाया गया | इस गाने में विकास मलनिया बड़ी मेहनत करते नजर आते हैं।
तथा असफलता और निराशा का सामना करने पर उनके कोच उनको मोटिवेट करते नजर आते हैं, जिसके बल पर अंत में वो इंडियन आर्मी के फौजी बन जाते हैं।  अवार्ड सेरेमनी में ग्लोबल इंडियन अवार्ड 2023 की घोषणा होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक्टर के साथ जमकर सेल्फी ली। एक्टर विकास मलनिया ने यहाँ बताया कि ,यह उनके लिए गौरव का क्षण था कि, आर्मी की तैयारी सॉन्ग को राजधानी में सम्मानित किया गया ,जहां उन्हें जनपद बागपत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें