[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




201 फुट लंबे तिरंगे के साथ नगर में भव्य यात्रा के समापन अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम का आगाज

रविवार को यश कुमार फिल्म प्रोडक्शन आदि के सौजन्य से श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति बड़ौत के तत्वाधान में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

बड़ौत, 19 मार्च 2023 (यूटीएन)। रविवार को यश कुमार फिल्म प्रोडक्शन आदि के सौजन्य से श्री दक्ष प्रजापति सेवा समिति बड़ौत के तत्वाधान में नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा, तिरंगा चौक से होते हुए विहर्ष सभागार पर समाप्त हुई जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में जहां 201 फुट का तिरंगा चर्चा और आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं तिरंगा यात्रा में प्रस्तुत की गई भव्य झांकियां भी लोगों द्वारा खूब सराही गई।  तिरंगा यात्रा के जैन कॉलेज के विहर्ष सभागार में पहुंचने के उपरांत एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नगर के गणमान्यों ने देशभक्ति कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि, जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से शहीदों को पूजा जाने लगा है। कार्यक्रम में हरियाणवी गायक विश्वजीत चौधरी ने शहीदों को समर्पित गाने की लाइव प्रस्तुति दी, जिस पर उनको सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणवी एक्टर सार्थक चौधरी को भी सम्मानित किया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में कारागार एवं होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, लोकेश प्रजापति, भाजपा नेता दीपक शर्मा, संजय प्रजापति, सोनोटेक कंपनी के ऑनर हंस राज सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार और उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलनिया की।
इस पहल की सभी ने जमकर सराहना की। वहीं कार्यक्रम में शहीद परिवारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया  जिनके सम्मान में सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने एक गीत भी प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जनपद के विकास हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करने वाले समाज सेवी विभूतियों में हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ दिनेश बंसल, उड़ान युवा मंडल ट्यौढी के अध्यक्ष शिक्षा रत्न अमन सिंह, सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना गुप्ता, यश कुमार फिल्म प्रोडक्शन से विकास मलनिया, वर्षा डिजिटल फोटो कलर लैब से विपिन प्रजापति, एड राधे श्याम शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। साथ ही सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार जताया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें