[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




विश्व कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने स्वाहा के उद्घोष के साथ दी आहुति

बिनौली, 05 मार्च 2023 (यूटीएन)।  विश्व कल्याण के लिए आयोजित चतुर्वेद पारायण महायज्ञ रविवार को स्वाहा के उद्घोष के साथ सम्पन्न हुआ। कई प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को वेदोपदेश देते हुए प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि, अग्निहौत्र से पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक व आत्मिक शुद्धि भी होती है। आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने कहा कि परमपिता परमेश्वर ने हमे कर्म करने की स्वतंत्रता दी है। विज्ञान व धर्म का मूल एकमात्र वेद हैं।
इस अवसर पर स्वामी सत्यवेश आचार्य विनोद कुमार, देवेंद्र शास्त्री, रोहित शास्त्री, संजीव शास्त्री ने भी वेदोपदेश दिया।
महायज्ञ की पूर्णाहुति में कई प्रांतों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह, यशोधर्मा, राजपाल त्यागी, उपेंद्र प्रधान, ब्रजपाल शास्त्री, शौदान शास्त्री, निमेष शर्मा, संजीव मुलसम, शोकेंद्र आर्य, कपिल शास्त्री, साधना आर्या, शिवकुमार, अजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें