बड़ौत, 05 जून 2023 (यूटीएन)। नगर के दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद जैसे मुद्दे पर संगठित होकर अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश | बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय मंत्री राज कुमार ने की तथा संचालन
जिला सह मंत्री नितिन गोस्वामी ने किया | बैठक को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के प्रांत सह मंत्री राज कुमार ने कहा कि, लव जिहाद पर लगाम लगाया जाएगा, इसके लिए समिति बनाकर पूरे प्रांत में अभियान के तहत कार्य किया जाएगा |
उन्होंने आगामी कार्यक्रम की योजना और जिला समिति पर विशेष जोर दिया | बैठक में बताया गया कि, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के 60 वर्ष पूरे होने वाले हैं, जिसके लिए 2024 में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता अपने स्तर से नये कार्यकर्ताओं को जोडते हुए संगठन की
नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे | इस मौके पर बैठक में जिला विभाग अध्यक्ष सहदेव सिंह दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनु पंवार जिला विशेष संपर्क प्रमुख विनोद कुमार नगर मंत्री संजय सेन शालू चौधरी सतपाल चौधरी सोनू चौधरी आशीष चौधरी आदि ने भी विचार व्यक्त किये |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |