[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




सरकार की योजनाओं का लोगों को नही मिल रहा लाभ- प्रदीप चौधरी

फरवरी महीने में काफी बीपीएल परिवारों को नही मिला सरसों का तेल, गेंहू कम बाजरा ज्यादा दिया

पिंजौर, 15 मार्च 2024 (यूटीएन)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में जनता के लिए कुछ नही किया। बल्कि जनता को उल्टा परेशान किया हैं। उक्त शब्द कालका से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहें। उन्होंने कहा कि आज धारा 7ए से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है, पैराफेरी एक्ट के नाम पर तोड़फोड़ की जा रही है। युवा नौकरी के लिए भटक रहा हैं। किसान अपने हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। नोकरीपेशा लोग अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नही दे रही है। विधायक चौधरी ने कहा कि आज कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी हैं। चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसानों के सिंचाई के नलकूपों से बिजली की तारें चोरी करके किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
नशा लगातार फैल रहा हैं। उसके रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। चौधरी ने कहा कि हैरानी की बात हैं कि इस बार फरवरी महीने में सरकार काफी ज्यादा राशनकार्ड लाभार्थियों को सरसों का तेल नही दे पाई और लोगों ने अपनी जेब से पैसा खर्च करके मार्किट से महंगे दाम पर सरसों का तेल खाना बनाने के लिए खरीदना पड़ा। सरकार ज्यादा लोगों को बीपीएल से जोड़ने का दावा करती हैं। लेकिन सभी लाभपात्रों को पूरा लाभ नही दे पाती हैं। इसके साथ ही जबरदस्ती बाजरा गेहूँ से ज्यादा दिया गया । जबकि लोगों खुद पैसा खर्च कर अपने लिए गेहूं भी खरीदनी पड़ी। चौधरी ने खराब सड़कों को लेकर कहा कि यह बीजेपी और जेजेपी की विफलता के निशान हैं। विधायक ने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीतियों पर जनता का विश्वास बढ़ रहा हैं। आज घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत संकल्प पत्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें अहम घोषणाएं है।
हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें