[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




सीमा यादव को तीसरी बार मिली महिला सभा के जिलाध्यक्षा पद की जिम्मेदारी

चिकित्सा, समाजसेवा, रक्तदान और समाजवादी नीतियों के लिए बढकर कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली डॉ सीमा यादव की कर्मठता, लगन और विश्वसनीयता के चलते महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने फिर एक बार भरोसा जताते हुए

बागपत, 11 जून 2023 (यूटीएन)। चिकित्सा, समाजसेवा, रक्तदान और समाजवादी नीतियों के लिए बढकर कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली डॉ सीमा यादव की कर्मठता, लगन और विश्वसनीयता के चलते महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने फिर एक बार भरोसा जताते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्षा मनोनीत कर दिया | समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने जनपद बागपत की निवर्तमान जिलाध्यक्षा डॉ सीमा यादव को जिला अध्यक्षा समाजवादी महिला सभा की जिम्मेदारी दी है | बता दें कि उन्हें यह जिम्मेदारी तीसरी बार मिली है, जो उनके संघर्षों में अडिग रहने का ईनाम समझा जा रहा है |
गत 5 जून को प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने समाजवादी महिला सभा बागपत के क्रियाकलापों और गतिविधियों के संबंध में बैठक आहूत कर समीक्षा की थी, इस बैठक में उन्होंने भी डॉ सीमा यादव के संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता और सतत कार्य करने  की प्रशंसा की थी | माना जा रहा है कि, उस समीक्षा बैठक की संतुष्टि के साथ ही सपा सुप्रीम अखिलेश यादव से हुई मंत्रणा का परिणाम है कि डॉ सीमा यादव को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्षा और  कविता गिरी को महासचिव मनोनीत किया गया है। 
अपने पूर्व कार्यकाल में डॉ सीमा यादव द्वारा बड़ी संख्या में महिला सभा से महिलाओं को जोड़ा गया हैं साथ ही साथ किसान आंदोलन और भाजपा सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने में डॉ सीमा यादव के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हुए ,लेकिन इस सबके बावजूद उनकी जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों और धरना प्रदर्शन में भागीदारी बराबर बनी रही। दूसरी ओर डॉ सीमा यादव के महिला सभा की जिलाध्यक्षा बनाए जाने पर सपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के नगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह, अली हसन आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा सपा सुप्रीम अखिलेश यादव को उनके मनोनयन पर धन्यवाद ज्ञापित किया है |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें