[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




रामनगर गाव में तेंदुए की दहशत, शावक समेत तेंदुए की फोटो वायरल

रामनगर मार्ग पर कई दिनों से तेंदुए के  खौफ से ग्रामीण खेतो में जाने से कतरा रहे हैं।  किसानों के लिए इस समय खेतों में गन्ने की खोदाई का कार्य चल रहा है, बावजूद इसके किसानों को तेंदुए का भय बना हुआ है। द

अमीनगर सराय, 11 जून 2023 (यूटीएन)। क्षेत्र के तेडा रामनगर मार्ग पर कई दिनों से तेंदुए के खौफ से ग्रामीण खेतो में जाने से कतरा रहे हैं।  किसानों के लिए इस समय खेतों में गन्ने की खोदाई का कार्य चल रहा है, बावजूद इसके किसानों को तेंदुए का भय बना हुआ है। दहशत में आए किसानों व ग्रामीणों ने वन्य विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। रामनगर गांव के रास्ते पर दो दिन पूर्व सड़क पर तेंदुए व एक शावक को किसानों ने देखा तो भयभीत होकर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों में से  एक व्यक्ति ने सड़क पर बैठे तेंदुए व शावक की तस्वीर भी ली, फिर तो गांव में तेंदुए की यह खबर आग की तरह फैल गई। 
वहीं ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए के डर से खेतों में गन्ने की खोदाई करने वाली महिलाओं ने खेतों में जाने से इनकार कर दिया तथा पुरुष भी खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। अब ग्रामीणों ने तय  किया है कि जब तक तेंदुए और उसके शावक को पकडा नहीं जाता, तब तक खेतों में जाने वाले सभी किसान समूह के रूप में जाएंगे व महिलाओं को भी अपने साथ रखेंगे। हिदायत दी गई है कि सभी लाठी डंडे व मशाल लेकर चलें, जिससे तेंदुए के आकस्मिक हमले से बचा जा सके। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकडने की मांग की। ग्राम प्रधान शेर गिरी ने बताया कि ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग समूह बनाकर खेतों में कार्य कर रहे हैं तेंदुए को जल्द पकड़ लिया जाना चाहिए।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें