चांदीनगर, 06 मार्च 2023 (यूटीएन)। रटौल में
सालाना जलसे में दीनी तालीम लेने के साथ ही सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया तथा लड़कियों की शिक्षा और पर्दे की भी जानकारी दी गयी। रटौल के मदरसा मोहसिन उल उलूम में सालाना जलसे में
मौलाना खालिद कासमी, मौ राशिद कासमी, मौ महफूज रशीदी और कारी दाऊद ने अपनी तकरीर में कहा कि, दीनी तालीम से दिन और दुनिया संवरती है और
सामाजिक बुराइयां खत्म होती हैं।
साथ ही दुनियावी तालीम से
जिंदगी सुधरती है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया तथा नशे को हराम बताया और किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं हराम और हलाल रोजी के बारे में बताया। देश में अमनो अमान की दुआ मांगी और आपसी भाई चारे के साथ रहने का आह्वान किया। जलसे में हाफिज
अब्दुल रहीम, मौ अब्दुल सलाम, मौ सफीक, मौ कासिम,
जाकिर प्रधान, बिलाल, शाहिद, रियासत आदि का सहयोग रहा।