[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने की।

गढ़वा, 22 मार्च 2023 (यूटीएन)।  जिले के कांडी थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने की। बैठक में इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व प्राचीन काल से शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता रहा है। इसलिए इस वर्ष भी शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से यह पर्व मनाएं। कोई दिक्कत हो तो पुलिस को सूचित करें, जिससे कि ठीक समय पर पुलिस पहुंच सके। वहीं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन का अनुपालन करना जरूरी है।
किसी भी स्थिति में आपसी सौहार्द बिगड़ना नही चाहिए। लोग आपसी मेल-मिलाप के साथ रामनवमी पर्व को मनाएं।जबकि अंचलाधिकारी अजय कुमार दास ने कहा कि किसी भी स्थिति में आपसी भाईचारा टूटना नहीं चाहिए। वहीं थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर्व मनाएं, लेकिन शांतिपूर्ण वातावरण में। उन्होंने कहा कि चाक-चौबंद पर पुलिस तैनात रहेगी, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना घटने का मुख्य कारण शराब है। अवैध शराब पर शिकंजा कसने का कार्य किया जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
मौके पर एसआई सुमन कुमार शर्मा, स्वामी रंजन ओझा, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, जिला पार्षद सुष्मा कुमारी, जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, गाड़ा खुर्द  मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह, पतिला पँचायत मुखिया अमित कुमार दुबे, कांडी मुखिया विजय राम, शिवपुर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, चटनिया मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, मुर्तुजा अंसारी, आबिद खलीफा, विनोद प्रसाद, श्रीकांत पाण्डेय, शशि रंजन दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
झारखंड- संवाददाता, (विवेक चौबे) | 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें