[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




राज्यमंत्री केपी मलिक व जिलाधिकारी जेपी सिंह ने नवनियुक्त 68 एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र

मिशन रोजगार के अंतर्गत नवनियुक्त एएनएम कार्यकर्त्रियों को किए गए नियुक्ति पत्र वितरण। मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 68

बागपत, 10 जून 2023 (यूटीएन)। मिशन रोजगार के अंतर्गत नवनियुक्त एएनएम कार्यकर्त्रियों को किए गए नियुक्ति पत्र वितरण। मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने 68 नवनियुक्त एएनएम कार्यकर्त्रियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दिए नियुक्ति पत्र। इस दौरान प्रदेश की राजधानी लखनऊ लोक भवन से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया तथा मुख्यमंत्री के संबोधन को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी के द्वारा सुना गया। नवनियुक्त कार्यकर्त्रियों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया तथा सभी के मुखमंडल पर आत्मविश्वास की मुस्कान झलक रही थी। प्रदेश में आज 7182 नवनियुक्त एएनएम कार्यकर्त्रियों नियक्ति पत्र वितरित किए गए।
लखनऊ से लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्तियां की गई हैंं। इसके लिए उन्होंने सेवा चयन आयोग को बधाई दी। कहा कि करीब 06 लाख नियुक्तियां अब तक चयन बोर्ड द्वारा की गई हैं। उन्होंने नवनियुक्त एएनएम कार्यकर्त्रियों से कहा कि वह ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि 6 वर्षों में नेशनल हेल्थ सर्वे में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों में सकारात्मक सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से 2017 तक केवल 12 नए मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में बन पाए हैं। जबकि वहीं 2017 से अब तक प्रदेश के 75 जनपदों में एक-एक मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। कहा कि सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में उत्तर प्रदेश के प्रति विश्वास पैदा हुआ है और उत्तर प्रदेश मॉडल प्रदेश के रूप में बनकर उभर रहा है।
यह नियुक्तियां मिशन रोजगार के साथ-साथ मिशन शक्ति की सफलता को भी परिलक्षित करती हैं व बढ़ावा देती हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा 68 एएनएम कार्यकर्त्रियों को जो यह शासकीय स्वास्थ्य सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसे मनोयोग के साथ सत्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। एएनएम कार्यकर्त्रियों को स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को पोषण में टीकाकरण में मजबूत किया जाएगा तो एक अच्छे नागरिक बनेंगे और देश एक स्वस्थ देश बनेगा। एएनएम का पद संवेदनशील पद होता है लोगों को गरीबी होने से बचाएं और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दें, जिससे गरीब आदमी को प्राइवेट अस्पताल के चक्कर लगाने ना पड़े। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर आदि चिकित्सक व एएनएम उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें