[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




राहुल गांधी विदेशों में भारत की छवि को कर रहे खराब: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है।

नई दिल्ली, 06 मार्च  2023 (यूटीएन)।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उन्होंने कहा कहा कि।
राहुल गांधी ने विदेश से भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जब जवान शहीद हुए तो उन्होंने कहा कि कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं। वहीं भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की तस्वीर को जो गलत तरीके से पेश किया है। स्पष्ट है कि वह किसी अन्य देश के लिए एजेंडा चला रहा हैं। मैं आगामी सत्र में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, क्योंकि यह बार-बार हो रहा है।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें