सोनभद्र,04 अप्रैल 2024 (यूटीएन)। रॉबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत एक निजी होटल मे पत्रकारों ने मनाया होली मिलन समारोह। गौरतलब है कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश जनपद-सोनभद्र द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के आयोजक निवेदक ब्रजेश कुमार शुक्ला जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश जनपद-सोनभद थे। इस कार्यक्रम मे गीत संगीत का आयोजन भी रखा गया था। संगीत कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ गायक सुशील मिश्रा के द्वारा रखा गया था। गीत संगीत के आयोजक मे डॉ0 ओम सिंह, राम आयेंगे गीत के हेड संतोष, वरिष्ठ तबला वादक सुमन सिंह, पेड पर विवेक कि उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, विवेक कुमार पाण्डेय पूर्वांचल मीडिया क्लब (अध्यक्ष), अपर सूचना अधिकारी विनय सिंह, ब्रजेश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, चंद्रकांत पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, कौशलेंद्र पाण्डेय, विधु शेखर मिश्र, राकेश सिंह, अरविन्द भारतीय, संतोष शर्मा, राजन चौबे, चिंता पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, खंभे, विमल जालान, राम प्रसाद यादव, वीरेंद्र दुबे, मनीष जायसवाल, विनोद पाण्डेय, राकेश यादव, पंकज देव पाण्डेय, प्रदीप चौबे सहित सेंकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।
सोनभद्र- ब्यूरो चीफ, ( मकसूद अहमद ) |