[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




परमात्मा की स्तुति और वैदिक परम्परा पर चलकर ही मानव कल्याण संभव: अरविंद शास्त्री

बरनावा के लाक्षागृह स्थित महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में शुक्रवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू हुआ।

बिनौली, 18 मार्च 2023 (यूटीएन)।  बरनावा के लाक्षागृह स्थित महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में शुक्रवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू हुआ। वैदिक विद्वान अरविंद शास्त्री ने कहा कि, परमात्मा की स्तुति करने तथा वैदिक परंपरा का पालन करने पर ही मानव कल्याण संभव है। वैदिक विद्वान आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि, मनुष्य को संसार रूपी नदी को पार करने के लिए वेद के ज्ञान विज्ञान से जुड़ना होगा।
वेद परमात्मा की वाणी है। वैदिक विचारधारा को आत्मसात् कर नित्य यज्ञ कर्म करने वाला मनुष्य सदा सुखी रहता है।
संस्कारो के बिना मानव जीवन सार्थक नहींं है। परमात्मा की सच्ची भक्ति से मानव कल्याण होगा। आचार्य संजीव शास्त्री व देवेंद्र शास्त्री ने संयुक्त रूप से सस्वर वेदपाठ किया। आयोजन में मोहनलाल गुप्ता परिवार यज्ञमान रहा। शौदान शास्त्री, परी, अथर्व गर्ग, स्वीटी, पूनम गर्ग, मलिका सिंघल, पुष्पा मित्तल, दिलावर, शिव कुमार आदि मौजूद रहे |
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें