[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय उपकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर्व आयोजित, शिव को अपनाने से ही मोक्षप्राप्ति

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपकेंद्र द्वारा रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।

खेकडा, 06 मार्च 2024 (यूटीएन)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उपकेंद्र द्वारा रविवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि, सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य को सभी कष्टो से मुक्ति मिल जाती है। कस्बे के मौहल्ला रामपुर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का उपकेन्द्र मौजूद है। रविवार को केन्द्र के तत्वाधान में सागरमल धर्मशाला सभागार में महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।
इसमें धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुभारम्भ केन्द्र प्रभारी ब्रह्मकुमारी बहन बलबीर कौर ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि, भगवान शिव मनुष्य को सभी कष्टों से निजात दिलाते हैं। इसलिए भगवान शिव की सच्चे मन से निस्वार्थ भक्ति करनी चाहिए। कहा कि, यदि मनुष्य प्रभुभक्ति मे लीन रहता है तो उसका मार्ग स्वत: ही उच्च शिखर की तरफ अग्रसित होता चला जाता है। शिव परमात्मा मे अपना मन लगाना चाहिए। तभी आत्मा शुद्व बनती है।
कहा कि, आज संसार में अमीर, गरीब ऊंच, नींच, जात पांत आदि भेदभाव को मिटाना जरूरी है। ज्योतिषी डा अनुज आचार्य ने कहा कि, शिवरात्रि पर्व पर सभी को समाज मे फैली इन कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए तभी मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। समारोह में जया कुमारी, सोनल कुमारी, कमला, आदर्श गुप्ता, गजेन्द्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें