[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों को किया संबोधित

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने  दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और दिल्ली में लाई गई

नई दिल्ली, 07 मार्च 2024 (यूटीएन)। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश और दिल्ली में लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से जो सीधा लाभ जनता को मिल रहा है इसके बारे चर्चा की और जन समस्याएं सुनकर उनके निवारण का आश्वासन दिया। उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में के लोनी में आयोजित प्रधानमंत्री योजना लाभार्थी संवाद में शामिल होकर लोगों को संबोधित किया और उज्जवला कनेक्शन बाटें।
इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गले में जो कमल का हार सुशोभित होगा उसमें दिल्ली भाजपा की तरफ से भी सात कमल के फूलों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को मोदी सरकार ने प्राथमिकता दी है। एक समय था जब सरकार कहती थी कि महिला का उत्थान करो, अब वक्त ऐसा आया है- जब हिंदुस्तान कहता है कि राष्ट्र का अगर उत्थान करना है तो महिला नित विकास आवश्यक है। न्यू अशोक नगर में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घोषण को सुना।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
प्रधान मंत्री का संदेश सुनने के बाद कहा हमे गर्व है की दिल्ली से भाजपा नेतृत्व ने 2 महिलाओं को चुनाव लड़वा कर महिला सशक्तीकरण के संकल्प को मजबूत किया है। वीरेंद्र सचदेवा ने आज दोपहर आजादपुर सब्जी मंडी में व्यापारियों के साथ संवाद किया और व्यापारियों की समस्याओं और उसके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।  व्यापारियों से आजादपुर की दशकों पुरानी 175 दुकानों को नोटिस मिलने की शिकायत पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की हम आजादपुर में नोटिस मिले 175 दुकानदारों से वादा करते हैं की दुकानें टूटने नही देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा है, इसी वजह से व्यापारियों का लंबा साथ भाजपा के साथ रहा है। मोदी सरकार ने व्यापारियों के लिये व्यापार प्रमोशन के नये अवसर उत्पन्न किये हैं। सचदेवा ने कहा कि आर्थिक सुधार के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का ही नतीजा है कि आज ईज आफ डूइंग बिजनेस के माध्यम से भारत में एक क्रांतिकारी बदलाव देखा जा सकता है।
*एम.एस.एम.ई. उधमियों को लेकर वित्त मंत्री को लिखा पत्र*
एम.एस.एम.ई. उधमियों की भुगतान शर्तों से जुड़ी समस्याओं लेकर उधमियों के संघ के प्रतिनिधि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से मिले और उनसे अपनी समस्या केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष रख कर समाधान में सहयोग का निवेदन किया।  वीरेन्द्र सचदेवा ने एक पत्र के माध्यम से एम.एस.एम.ई. से संबंधित व्यापारियो की भुगतान शर्तों से जुड़ी प्रमुख समस्या से केन्द्रीय वित्त मंत्री को अवगत कराया है।
उधमियों ने आयकर अधिनियम की धारा 43बी(एच) को 1 अप्रैल 2025 तक स्थगित करने और उसे व्यापारियो के हित में आवश्यक संशोधनों के साथ लागू करने का निवेदन किया गया। इससे पूर्व कृष्णा नगर के पार्षद संदीप कपूर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रवक्ता सीए डॉ श्रीराम अटल सहित अनेक व्यावसायिक संगठनों और पेशेवरों से इस समस्या से संबंधित प्रतिवेदन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को प्राप्त हुए।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें