बागपत, 02 मई 2025 (यूटीएन)। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के ऊपर बुलंदशहर में हुए हमले और मिल रही धमकियों से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोधप्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने आरोप लगाया कि, करणी सेना के माध्यम से भाजपा ने यह हमला करवाया है, जिसमें उनके साथ चल रही कई गाडियां भी क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस कुछ नहींं कर पाई। कहा कि, यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। वहीं आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि, अगर उनके लोकप्रिय सांसद रामजीलाल सुमन को कोई परेशानी हुई।
तो वे जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि, अभी तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन यदि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में मनोज प्रधान, बिल्लू प्रधान, राजपाल शर्मा, डॉ शालिनी राकेश, दिलशाद अहमद,आनंद, राजेंद्र यादव, फिरोज, मजदूर नेता नसीम सिद्दिकी, जिलाध्यक्ष रविंद्र देव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |