Monday, June 30, 2025

National

spot_img

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप द्वारा जनपद में बैठक व अन्य कार्यक्रम, विरोधी भी हुए सक्रिय, वापस जाओ के लगाए नारे

अमींनगर सराय में बैठक की गई तथा उन्हें गाजियाबाद जनपद में रहने वाला बताते हुए नये अध्यक्ष की घोषणा की मांग की विरोध कर रहे नेताओं ने चेतावनी दी है कि, अगर कश्यप को पद से नहीं हटाया गया ,तो वे दिल्ली जाकर अपना इस्तीफा दे देंगे।

बागपत, 03 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने जहां नगर के हिना गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व पत्रकारों से वार्ता की, वहीं दूसरी ओर उनकी नियुक्ति का विरोध करने के लिए पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर लव कश्यप वापस जाओ के नारे लगाए। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी व ल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष इमरान इदरीसी ने इस नियुक्ति का विरोध शुरू कर दिया है।
इसके लिए बाकायदा अमींनगर सराय में बैठक की गई तथा उन्हें गाजियाबाद जनपद में रहने वाला बताते हुए नये अध्यक्ष की घोषणा की मांग की। विरोध कर रहे नेताओं ने चेतावनी दी है कि, अगर कश्यप को पद से नहीं हटाया गया ,तो वे दिल्ली जाकर अपना इस्तीफा दे देंगे। बैठक में बडौत शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे कद्दावर नेता राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। 
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने भी आज पहली बार जिले में पदार्पण किया तथा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कश्यप ने कहा कि, वे उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एक बडा परिवार है, रूठना व मनाना चलता रहता है। नाराज व वरिष्ठ कांग्रेस जनों को पूरा सम्मान और उनके अनुभव व सलाह के आधार पर कांग्रेस को फिर से जन जन की पार्टी बनाया जाएगा। 
वैसे देखा जाए तो आज की अपनी मुहिम में कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लव कश्यप एक सुलझे हुए राजनेता के रूप में उन सभी स्थानों पर गये, जहां का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान विरोध के स्वर उन्हें जरा भी विचलित नहीं कर पाए। उल्टे खेकड़ा के पेरिफेरल पर उतरते ही उनका भव्य स्वागत हुआ और यात्रा यहां से शुरू करके काठा राष्ट्र वंदना चौक में माल्यार्पण करके और हिना गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं व प्रेस को संबोधित करके निवाडा होते हुए गुफा वाले बाबा के दर्शन तथा पार्टी की मजबूती की प्रार्थना करते हुए बड़ौत में भी नेहरू मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए पुरा महादेव के दर्शन कर संपन्न हुई। 
कार्यक्रम के संचालक पूर्व प्रदेश महासचिव पं अनन्त कुमार भारद्वाज, अभि बड़ोत, आउटरीच के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, नवाब अहमद हमीद, अनिल तोमर बावली, अनिल देव त्यागी, कार्तिकेय कौशिक, बबली नागर, वीर सिंह चौधरी, विक्रम कुशवाहा, एड सरफराज अहमद, अशोक चौहान, सीमा मेहरा, पंकज कश्यप रामलाल कश्यप राजकुमार कश्यप विवान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES