Thursday, April 24, 2025

National

spot_img

लखनऊ में सीएम योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जनपद के विकास पर हुई चर्चा

भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की तथा सीएम को क्षेत्रीय मुद्दों से अवगत कराया।

बागपत,03 अप्रैल 2025 (यूटीएन)। भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की तथा सीएम को क्षेत्रीय मुद्दों से अवगत कराया। बता दें कि, समय-समय पर लखनऊ पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलते रहते हैं साथ ही संगठन के साथ साथ क्षेत्र के मुद्दों पर भी चर्चा करतें हैं। उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ का खास भी माना जाता है।
जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि, मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की गई है। हमने क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। कहा कि, मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगठन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाने पर जोर दिया। 
इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ उनके बेटे आकाश उपाध्याय व भांजा, मथुरा के विस्तारक सत्यम् उपाध्याय भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक अभिभावक की तरह क्षेत्र की जानकारी ली, साथ ही विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे भ्रामक झूठ को जनता के बीच जाकर दूर करने की बात कही। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार गांव, गरीब को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। जो लोग बच गए हैं, उन्हें भी जल्दी ही लाभान्वित किया जाएगा।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES