[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




श्याम सेवा सोसाटी ने भव्य निशान व कलश शोभा यात्रा निकाली

जहां पुष्पों की वर्षा से शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया

पंजाब, 29 मार्च 2023 (यूटीएन)। श्याम सेवा सोसायटी द्वारा 30 मार्च को जालंधर कालोनी में बनाए गए श्याम मंदिर में होने वाले शीश स्थापना से पहले बुधवार को शहर में भव्य निशान व कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम पंडित हरिओम शर्मा व अन्य विद्वानों द्वारा पूजा अर्चना की रस्म संपन्न की गई। इस दौरान निकाली गई भव्य निशान व कलश शोभा यात्रा सुबह 11 बजे श्याम मंदिर से आरंभ होकर शहर के अलग-अलग मोहल्लों व बाजारों से होती हुई दोपहर को मंदिर में पहुंची, जहां पुष्पों की वर्षा से शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शोभा यत्रा को लेकर शहर की अलग-अलग संस्थाओं द्वारा ठंडे मीठे जल  की छबील लगाई गई।
सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा, चेयरमैन अजय गर्ग व सीनियर उपाध्यक्ष भारत भूषण गर्ग पूर्व पार्षद ने कहा कि कलियुग के अवतार श्याम प्रभु खाटू वाले ने भगवान कृष्ण को शीश का दान दिया था। इसलिए श्याम प्रभु के दरबार में निशान चढ़ाए जाते हैं। निशान विजय का प्रतीक है। इसलिए श्याम खाटू के दरबार में जो सच्ची श्रद्धा भाव  से निशाना चढ़ाता है उसकीसमस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ हवन यज्ञ करके श्याम प्रभु खाटू वाले का शीष, दुर्गा माता, श्री राम दरबार, गणेश जी महाराज, हनुमान जी, द्वारका धीश की मूूर्तियों को स्थापित करवाकर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा व सांय तो सात से नौ बजे तक दुर्गा अष्टमी पर मां भगवती की चौंकी का आयोजन किया जाएगा।
शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा खाटू नरेश की जय, श्याम सरकार की जयघोष जयकारें लगाए गए।  इस मौके पर संस्थापाक कमल शर्मा, अजय गर्ग, भारत भूषण गर्ग राजू, चन्द्र सहगल, भूपेश शर्मा, विनोद पोपली, संजीव कुमार टीटू, राम प्रकाश मंगला, विद्धया भूषण माना, गंगेश्वर सिंगल मट्टू, राजिंदर मिड्डा, अश्विनी गोयल, रवि सिंगला, सुदामा पुरी, पुलक सिंगला, राजेश शर्मा राजू, विजय अरोड़ा, मिलन गर्ग, एडवोकेट राजेश मुखीजा, प्रिंस अरोड़ा, नरेश बांसल, पारस गर्ग, राजेश सिंगला, राजू, कपिल कपूर, राजेश मित्तल, अश्विनी गुप्ता, अरु ण पुरी, सतीश कुमार, सुमित गर्ग, रवि सिंगला, रवि बांसल, करोड़ी मल्ल आदि के अलावा शहर की धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के अलावा शहर निवासी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन-मोगा के जालंधर कालोनी स्थित श्याम मंदिर से भव्य कलश व निशान शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए श्याम सेवा सोसायटी के पदाधिकारी व शहर निवासी।
पंजाब-संवाददाता,( हैपी ढंड) |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें