[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




पंजाब मोगा रोटरी क्लब मोगा स्टार ने सिविल अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की

एंबुलेंस रोटरी फाउंडेशन प्रोजेक्ट कंट्री स्पाउसंर ग्लोबल ग्रांट के तहत दी गई

पंजाब,29 मार्च 2023 (यूटीएन)। रोटरी क्लब मोगा स्टार ने शहर के लोगों की सहूलियत के लिए नई तकनीक सुसज्जित एंबुलेंस सिविल अस्पताल मोगा कोभेंट की । यह एंबुलेंस  डिस्ट्रिक गर्वनर 2021-22 रोटेरियन प्रवीण जिंदल, रोटेरियन चेयरमैन डा.सीमांत गर्ग, रोटेरियन अध्यक्ष चंदन गोयल, सचिव रोटेरियन विनय कुमार के प्रयासों से भेंट की गई। इस अवसर पर रोटेरियन प्रवीण जिंदल ने बताया कि यह एंबुलेंस रोटरी फाउंडेशन प्रोजेक्ट कंट्री स्पाउसंर ग्लोबल ग्रांट के तहत दी गई है। जिसकी कीमत साढ़े सात लाख रुपए आई हैं। यह एंबुलेंस लोगों को सिविल अस्पताल में बिना लाभ के मुहैया करवाई जाएगी। जिस प्रकार पहले 108 एंबुलेंस की सेवाएं लोगों को मिल रही है।
इस एंबुलेंस में स्ट्रैक्टर, आक्सीजन सिलेंडर, सक्ष्म मशीन, ब्लड प्रैशर मशीन, फर्स्ट एड बाक्स तथा सभी नई तकनीकों से लैस हैं। इससे पहले भी रोटरी क्लब मोगा स्टार द्वारा लोगों को व्हील चेयर, सैनेटरी डिस्टायड पैड मशीन तथा रोजगार रेहड़ियां भी मुहैया करवाई गई हैं। इससे पहले भी रोटरी क्लब मोगा स्टार लोगों को कोरोना के समय वैक्सीनेशन, ब्लड बैंक तथा और समाज सेवी कार्यों को करके जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचा रही है। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रुपिंदर कौर गिल, एस.एम.ओ. डा. सुखप्रीत बराड़, डा. रुपेश मजीठिया, रोटेरियन मनोज जिंदल, गगन कांसल, विकास बांसल, रोहित सिंगला, हरीचंद सिंगला, रोहित गर्ग सी.ए, प्रदीप नरूला आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
मोगा के सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन डा. रुपिंदर कौर गिल, एस.एम.ओ. डा. सुखप्रीत सिंह को एंबुलेंस भेंट करते हुए रोटेरियन प्रवीण जिंदल, चेयरमैन डा.सीमांत गर्ग, अध्यक्ष चंदन गोयल, सचिव रोटेरियन विनय कुमार, रोटेरियन मनोज जिंदल, गगन कांसल, विकास बांसल, रोहित सिंगला, हरीचंद सिंगला, रोहित गर्ग सी.ए, प्रदीप नरूला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें