Sunday, April 27, 2025

National

spot_img

जिलाधिकारी द्वारा अमरोसिया प्राकृतिक उत्पाद का दौरा व बरनावा के ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन

कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, यह उद्योग न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बिनौली, 30 मार्च 2025 (यूटीएन)। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कंडेरा स्थित अमरोसिया नेचुरल प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया और वहां शहद निर्माण की स्वाभाविक प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, यह उद्योग न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहद उत्पादन के विभिन्न चरणों को देखा और संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं व जरूरतों को भी समझा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरोहर “लाक्ष्यगृह” का भी उत्सुकता के साथ भ्रमण किया। उन्होंने इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि, यह स्थल भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक अनमोल हिस्सा है, जिसे संरक्षित करना आवश्यक है।इस अवसर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, संस्कृत विद्यालय लाक्षागृह प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री व क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2UvWqF6sn60vLaPk1t
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

International

RELATED ARTICLES