[pj-news-ticker]

नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7078277779 / +91 9927127779 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,




नवीन गर्ग बनें भाजपा के प्रदेश सह- मीडिया प्रभारी

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर नवीन गर्ग ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

पंचकूला, 12 मार्च 2024 (यूटीएन)। भाजपा संगठन ने प्रदेश मीडिया विभाग में विस्तार करते हुए नवीन गर्ग को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी से विचार विमर्श के बाद गर्ग को प्रदेश सह मीडिया का दायित्व दिया है।
इस बाबत पार्टी की ओर से अधिकारिक पत्र भी जारी किया गया है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त करने पर नवीन गर्ग ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
बता दें कि नवीन गर्ग पंचकूला में पिछले 8 सालों से भाजपा जिला मीडिया प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे। गर्ग की मेहनत और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। अपनी नियुक्ति पर गर्ग ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उस पर वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
 हरियाणा-स्टेट ब्यूरो, (सचिन बराड़)।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

[wonderplugin_carousel id="1"]
RELATED ARTICLES

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Most Popular

आज का राशिफल देखें